Pages

Saturday, March 31, 2018

अथ श्री हित हरिवंश जू कौ मंगल


जै जै श्री हरिवंश व्यास कुल मंडना ।
रसिक अनन्य्नी मुख्य गुरु जन भय खण्डना।।
श्री वृन्दावन बास रास रस भूमि जहाँ ।
क्रीडत श्यामा श्याम पुलिन मंजुल तहां ।।

पुलिन मंजुल परम पावन त्रिविध तहां मारूत बहै ।
कुञ्ज भवन विचित्र शोभा मदन नित सेवत रहै ।।
तहाँ सन्तत व्यास नन्दन रहत कलुष विहण्डना । 
जै जै श्री हरिवंश व्यास कुल मण्डना ।। १ ।।

जय जय श्री हरिवंश चन्द्र उददित सदा ।
द्विज कुल कुमुद प्रकाश विपुल सुख सम्पदा ।।
पर उपकार विचार सुमति जग विस्तरी ।
करुणासिन्धु  कृपाल काल भय सब हरी ।।

हरी सब कलिकाल की भय कृपा रूप जू वपु धरयौ।
करत जे अनसहन निन्दक तिन्हूँ पै अनुग्रह करयौ ।।
निरभिमान निर्वेर निरुपम निष्कलंक जू सर्वदा ।
जय जय श्री हरिवंश चन्द्र उददित सदा ।। २ ।।

जय जय श्री हरिवंश प्रशंसत सब दुनी ।
सारासार विवेकत कोविद बहु गुनी ।।
गुप्तरीति आचरण प्रगट सब जग दिये ।
ज्ञान धर्म व्रत क्रम भक्ति किंकर किये ।।

भक्ति हित जे शरण आये द्वन्द दोष जू सब घटे ।
कमल कर जिन अभय दीने कर्म बन्धन सब कटे ।।
परम सुखद सुशील सुन्दर पाहि स्वामिन मम घनी ।।
जय जय श्री हरिवंश प्रशंसत सब दुनी ।। ३ ।।

जय जय श्री हरिवंश नाम गुण गाई है।
प्रेम लक्षणा भक्ति सुदृढ़ करी पाई है ।।
अरु बाढ़े रसरीति प्रीति चित ना टरे ।
जीति विषम संसार कीरति जग बिस्तरै ।।

विस्तरै सव जग विमल कीरति साधु संगती ना टरै ।
वास वृन्दाविपिन पावै श्रीराधिका जु कृपा करै ।।
चतुर युगल किशोर सेवक दिन प्रसादहिं पाई है ।
जय जय श्री हरिवंश नाम गुण गाई है ।। ४ ।।   

Friday, March 30, 2018

SRSN | Van Vihar

बोलिये
श्री लाड़ली लाल जू की जय जय जय राधा वल्लवभ श्री हरिवंश श्री राधा सुधा निधी अष्टयाम सेवा भाव
श्री धाम वृन्दावन धाम Shri Radha Sudha Nidhi Ashtayam Sewa Voice : गुसाईं जी एवं सखा मंडला Time Re-coding : Van Vihar
Date : 25 Oct 2012 | Live Audio Sound Recorded by: Yogesh Sharma https://ashtayamsewa.blogspot.in/

Thursday, March 29, 2018

Shri Radha Sudha Nidhi Ashtayam Sewa

बोलिये
श्री लाड़ली लाल जू की जय जय जय राधा वल्लवभ श्री हरिवंश मंगला समय - श्री राधा सुधा निधी अष्टयाम सेवा भाव
श्री धाम वृन्दावन धाम Shri Radha Sudha Nidhi Ashtayam Sewa Voice : गुसाईं जी एवं सखा मंडला Time Re-coding : Mangla Samay- (मंगला समय)
Date : 24 Oct 2012 | Live Audio Sound Recorded by: Yogesh Sharma https://ashtayamsewa.blogspot.in/

!! सम्पूर्ण अष्टयाम सेवा !!

*!! भोग !!*

श्री हित ललितलाड़ली लाल जु की ( अष्टयाम सेवा )


!! सम्पूर्ण अष्टयाम सेवा !!
!! आरती !!
!! माखन, मिश्री, मेवा, मोदक, दूध, दही, पान की बीड़ी !!

!! मंगला आरती!! 
!! मठरी, लड्डू, पान की बीड़ी !!

!! धुप आरती !!
!! मिठाई, मेवा, दूध मिलाई, परांठा, आचार, पान की बीड़ी !!

!! श्रृंगार आरती !!
!! फुलका, खीर, कढ़ी, पकोडी, सांग, पापड़, श्री खंड, चावल, पान की बीड़ी !!

!! राजभोग आरती!!
!! सेब, केला, अमरुद, अनार, संतरा, पान की बीड़ी !!

!! धुप आरती !!
!! पेड़ा, खुरमा, जलेबी, लडुआ, खजला, इमरती, मोदक, मगध मिलाई, मीठे फल, पिस्ता बादाम, पान की बीड़ी !!

!! संध्या आरती !!
!! पूड़ी, कचोरी, पुआ, मोहन भोग, सब्जी, दही बड़ा, मुरब्बा, आचार, दूध, पान की बीड़ी !!

!! शयन आरती !!